गुरुग्राम में मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के खिलाफ रोष, कांग्रेस SC सेल ने सड़कों पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

गुरुग्राम, 14 अगस्त गुरुग्राम मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध मे हिंदुस्तान खरगे का अपमान नहीं सहेगा के नारों…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 14 अगस्त

गुरुग्राम मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध मे हिंदुस्तान खरगे का अपमान नहीं सहेगा के नारों के साथ कांग्रेस अनुसूचित जाति SC सेल ने सड़कों पर उतरकर भारी रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस SC सेल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल धानक की अगुवाई में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में बैनर, तख्तियां और कांग्रेस के झंडे ले रखे थे, जिस पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज था।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद जिस तरह से उनके जाने पर कथित तौर पर शुद्धिकरण कराया गया, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलित विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है।

अनिल धानक ने सवाल उठाया कि क्या दलितों और शोषितों को इस देश में सम्मान से रहने का अधिकार नहीं है? अनिल धानक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी जातिवाद और धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि वह हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर बात करती है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक भाजपा इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन थमने वाला नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस SC सेल इस अपमान के खिलाफ देश के कोने-कोने में और हर जिले स्तर पर बड़े पैमाने पर विरोध कार्यक्रम आयोजित करेगी।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना था कि देश के शीर्ष नेताओं का इस तरह का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।

अन्य खबरें जानें –

गुरुग्राम में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, टूटी सड़कों और जलभराव से आज़ादी की मांग, मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *