Jalandhar Organized Crime: जालंधर में संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ 45 जिंदा कारतूस भी बरामद

Jalandhar Organized Crime Network: जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने एक संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार…

Jalandhar Organized Crime: जालंधर में संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ 45 जिंदा कारतूस भी बरामद

Jalandhar Organized Crime Network:

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने एक संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं। इनमें 1 PX5 पिस्तौल, 1 Zigana पिस्तौल, 3 पिस्तौलें (.30 बोर) और 3 पिस्तौलें (.32 बोर) शामिल है। साथ ही 45 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विदेशी हैंडलरों से जुड़े तार

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपियों के तार विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, ये सभी आरोपी दो हत्या के मामलों में गिरफ्तारी से बच रहे थे। इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने X पर पोस्ट कर कहा कि, एक सुरक्षित और महफूज़ #Punjab सुनिश्चित करने के लिए, संगठित अपराध, अवैध हथियारों की तस्करी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की) नीति के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur Grenade Attack: गुरदासपुर में व्यवसायी की दुकान पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *