हुड्डा करेंगे हृदय परिवर्तन और तंवर को मान लेंगे अपना अध्यक्ष- ओपी धनखड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नए पार्टी बनाने की चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। ओपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नए पार्टी बनाने की चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। ओपी धनखड़ ने कहा है कि मुझे लगता है कि भूपेंद्र हुड्डा अपना हृदय परिवर्तन कर लेंगे।

धनखड़ ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर पड़ी फूट पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुड्डा अशोक तंवर को ही अपना नेता मान लेंगे और उन्हें अध्यक्ष भी स्वीकार कर लेंगे। बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा 18 अगस्त को रोहतक में एक महापरिवर्तन रैली करने जा रहे हैं और ये अफवाहें तेजी से फैल रही है कि हुड्डा अपनी नई पार्टी बनाकर बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान करेंगे।

 

तो वहीं, प्रदेश में संभावित गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए ओपी धनखड़ ने कहा है कि ये बात वो लोग कर रहे हैं, जिनकी पार्टी और घर में ही गठबंधन नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *