CM खट्टर का बयान सुर्खियों में, कहा- लोग कहते हैं अब हम भी लाएंगे कश्मीरी बहू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद देश में खुशी की लहर फैल गई है। इसी बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद देश में खुशी की लहर फैल गई है। इसी बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने बेबाक अंदाज में कह दिया कि, ‘हमारे मंत्री ओपी धनखड़ अकसर कहते हैं कि वह बिहार से ‘बहू’ लाएंगे। इन दिनों लोग कह रहे हैं कि अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हमलोग कश्मीर से बहू लाएंगे। सीएम के इस बयान के बाद विपक्ष की आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है।

 

https://www.facebook.com/manoharlalkhattar/videos/734603003661523/

 

बता दें, इससे पहले बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने आर्टिकल 370  को लेकर विवादित बयान दिया था। सैनी ने कहा था कि देश के मुसलमानों को खुश होना चाहिए कि वे अब बिना किसी डर के ‘गोरी’ कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *