25 सितंबर को ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर कैथल रैली में पहुंचेंगे चौटाला, कोर्ट ने दी 2 हफ्ते की पैरोल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, उन्हें ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के मौके पर 2…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, उन्हें ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के मौके पर 2 हफ्ते की पैरोल दे दी गई है। 25 सितंबर को इनेलो की कैथल में होने जा रही रैली में अब ओपी चौटाला भी शिरकत करने पहुंचेंगे।

op chautala

दरअसल, पत्नी स्नेहलता के निधन पर ओपी चौटाला को मिली पैरोल 24 सितंबर को खत्म होने वाली थी, लेकिन उन्होंने फिर से धार्मिक कार्य के लिए पैरोल की अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। अब उन्हें 8 अक्टूबर तक राहत मिल गई है।

op chautala

आपको बता दें कि कैथल में होने वाली इनेलो की रैली ताऊ देवीलाल के जयंती समारोह के तौर पर मनाई जाएगी, जिसमें दूसरे राज्यों के कई सीनियर नेताओं को भी न्यौता दिया गया है। इनमें कई वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं।

OP Chautala

इनेलो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश यादव, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के अलावा चंद्रबाबू नायडू को न्योता भेजा है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को भी निमंत्रण दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि बादल का स्वास्थ्य कुछ कमजोर है, लेकिन वे पहले के कार्यक्रमों में आते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *