ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने योग्यता के हिसाब से हर किसी को नौकरी दी है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जो पहले हर व्यक्ति के बीच पर्ची खर्ची का विषय होता था, अब वो बंद हो गया है।
उन्होंने कहा कि नौकरी लेने वाला पहले खर्ची के हिसाब से नौकरी पाता था। सीएम ने कहा कि नौकरी पाने वाले पहले चार पैसों और सेवा- पानी करके नौकरी पाते थे। लेकिन बीजेपी की सरकार आने पर ये सब कुछ खत्म हो गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टिकटों के दलाल भी आज कल घूम रहे हैं, जो टिकट दिलवाने का दावा करते हैं, वो सभी फर्जी हैं। ऐसे दलाल हाल ही में पकड़े भी गए हैं। उन्होंने बताया कि बीजेपी, कांग्रेस सभी के लिए टिकटें लेकर दे रहे हैं, लेकिन उन्हें टिकटो से नहीं पैसों से मतलब है।


