OnePlus का खास ऑफर! फ्री में बदली जा रही स्क्रीन, नहीं लगेगा कोई चार्ज

One Plus New Offer: OnePlus ने भारतीय यूजर्स के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस शुरू की है. वनप्लस अपने कुछ स्मार्टफोन की स्क्रीन को लाइफटाइम…

One Plus New Offer: OnePlus ने भारतीय यूजर्स के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस शुरू की है. वनप्लस अपने कुछ स्मार्टफोन की स्क्रीन को लाइफटाइम फ्री में बदलने का ऑफर दे रहा है. यह ऑफर खास तौर पर कंपनी के उन स्मार्टफोन के लिए जिनमें ग्रीन लाइन वाली दिक्कत आ रही है. इससे पहले Samsung ने भी इस दिक्कत के लिए वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दिया था. 

OnePlus की वेबसाइट के मुताबिक, वनप्लस के इन डिवाइसेज का स्क्रीन फ्री में रिप्लेस किया जाएगा. बशर्ते कि इन डिवाइस का पहले कोई अनऑथोराइज्ड रिपेयर नहीं कराया गया हो. वनप्लस ने यह ऑफर फिलहाल Red Cable Benefits के अंदर केवल भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया है. 

OnePlus का फ्री स्क्रीन अपग्रेड 
वनप्लस रेड केबल क्लब रॉयल्टी प्रोग्राम पर इस नए ऑफर को स्पॉट किया गया है. इस ऑफर के तहत OnePlus 8T, OnePlus 8 Pro, OnePlus 9 और OnePlus 9R स्मार्टफोन यूजर्स फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट क्लेम कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें फ्री क्लीनिंग और मेंटेनेंस सर्विस भी मिलेगी. 

बता दें ये ऑफर केवल फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम लोगों को ग्रीन स्क्रीन की दिक्कत से बचाने के लिए शुरू किया गया है. ये दिक्कत पुराने AMOLED डिस्प्ले पर देखने को मिलती है. OnePlus के फोन्स में ये दिक्कत काफी ज्यादा नजर आती है. ये स्कीम उन फोन्स पर लागू नहीं होगी, जो पहले से टूटे हुए हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *