ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के अलग-अलग जिलों में से लगातार नशे की लत में फंसे हुए युवकों की मौत की खबर सामने आ रही है ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जानकारी अनुसार गांव नवा पुरबा का रहने वाला 28 वर्षीय युवक गुरप्रीत नशे की लत के कारण अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
इस दौरान युवक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिस कारण वो पुलिस के खिलाफ रोष प्रगट कर रहे है। इसके अलावा युवक के परिवारिक सदस्यों का ये भी कहना है कि इस नशे के कारण जिला फ़िरोज़पुर के गांव नवा पुरबा में पहले भी कई लोग नशे के कारण अपनी जिंदगी को गवां चुके है।
पर नशे के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ये पहला मामला नहीं है जब किसी युवक की नशे के कारण मौत हो गई हो। इससे पहले कई नौजवानों की मौत हो चुकी है। पंजाब सरकार को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।


