बीजेपी के इस बड़े नेता ने शादी में की फायरिंग, मामला हुआ दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विवाह शादियों में गोली चलाए जाने के कारण कई मौतें हो जाने की खबर सामने आई इसके बावजुद भी लोगों ने इसको अंजाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विवाह शादियों में गोली चलाए जाने के कारण कई मौतें हो जाने की खबर सामने आई इसके बावजुद भी लोगों ने इसको अंजाम देने के लिए अपने पैर पीछे नहीं खींचे। बल्कि इस तरह की वारदातें बढ़ती ही चली गई।

ऐसा ही ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है जहां पर एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलाई गई। सूत्रों का कहना है कि इस गोली चलाने का दोष भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर लगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

BJP leader

गणीमत यह रही है कि इस गोली से किसी को नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि दिखावा करने के लिए लोग शादी विवाह के दौरान फायरिंग करते है जिस कारण खुशी का माहौल गम में तबदील हो जाता है। फिलहाल इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *