ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसान खुदकुशी करने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक और मामला बठिंडा ,से सामने आया है जहां पर एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि किसान पर करीब 10 लाख रूपए का कर्जा था जिस कारण वो काफी परेशान चल रहा था। कर्ज की परेशानी के चलते 32 साल के किसान ने आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित के परिजनों ने सरकार से मांग की है कि सरकार उनका पूरा कर्ज मांफ करें और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
आए दिन किसानों के द्वारा की जा रही खुदकुशी के मामले के बाद पंजाब सरकार पर .ये सवाल उठता है कि आखिर पंजाब के किसान कब तक खुदकुशी करते रहेंगे।


