दमदमी टकसाल मामला:DSGPC ने लगाई कैप्टन अमरिंदर को फटकार कहा पंजाब सरकार रहे दूर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली कमेटी ने टकसाल के मामले को लेकर चेतावनी दी है। दिल्ली कमेटी के मनजीत सिंह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली कमेटी ने टकसाल के मामले को लेकर चेतावनी दी है। दिल्ली कमेटी के मनजीत सिंह जीके ने कैप्टन को चेतावनी देते हुए कहा दमदमी टकसाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को टक्कर नहीं लेनी चाहिए।

manjit singh gk

साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पंजाब में माहौल खराब करने में पहले ही कांग्रेस सरकार का हाथ है और अब फिर से टकसाल के साथ उलझने की सरकार को कोशिश नहीं करनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ उनका ये भी कहना है कि यदि टकसाल और भाई रणजीत सिंह ढडरियांवाले के बीच में कोई भूमिका निभाने के लिए कहा गया तो वो इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे।

manjit singh gk and cm

इस कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह राणा को कहा कि आपस में लड़ने की जगह श्री अकाल तख्त साहिब एकत्रित होकर मामले को हल किया जाए। वहींं राणा का ये भी कहना है कि यदि पंजाब सरकार दमदमी टकसाल के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करती है तो उनको दमदमी टकसाल का साथ देना जरूरी हो जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *