हरियाणा में एक बार फिर मनोहर सरकार, एक के बाद निर्दलीय विधायकों ने BJP को दिया समर्थन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनना तय हो चुका है। प्रदेश की 90 सीटों के लिए कल सामने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनना तय हो चुका है। प्रदेश की 90 सीटों के लिए कल सामने आए परिणामों के बाद भले ही भारतीय जनता पार्टी बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करने में नाकाम रही हो, लेकिन अपने ही बागियों के सहारे एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर अब हरियाणा के नए हेडमास्टर बनने जा रहे हैं।

bjp

बता दें कि हरियाणा विधान सभा के लिए कल देर शाम तक जैसे ही परिणामों को लेकर स्थिति साफ हुई, तो सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने सभी समीकरणों पर काम करना शुरू कर दिया। कुछ ही घंटों के बाद एक के बाद एक निर्दलीय विधायक ने बिना शर्त बीजेपी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया, जिसके बाद अब बीजेपी ने कल चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक भी बुलाई है।

इस बैठक में एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना जाना तय है, जिसके बाद कभी भी मनोहर लाल अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। ऐसे भी क्यास हैं कि शायद कल ही मनोहर लाल एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं और दिवाली के बाद उनका मंत्रीमंडल शपथ लेगा।

BJP

दरअसल, हरियाणा में 75 पार का नारा लेकर चल रही मनोहर सरकार के लिए प्रदेश के चुनावी परिणाम झटका देने वाले थे, लेकिन बावजूद इसके सरकार बनाने की धूमिल होती संभावना को बीजेपी ने सत्ता की हकीकत में बदल डाला। अब प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री के चेहरा मनोहर लाल खट्टर ही है।

cm manohar lal

मनोहर लाल खट्टर के जीवन और राजनीतिक सफर के बारे में कुछ खास बातें-

-मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई 1954 को रोहतक के गांव निदाना में हुआ
-गैर जाट समुदाय से आते हैं मनोहर लाल खट्टर
-किसान परिवार से आने वाले खट्टर पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
-भारत-पाक विभाजन के दौरान खट्टर के परिवार निदाना में आकर बसा
-गांव से स्कूली शिक्षा के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया
-मनोहर लाल ने जमीन बंटवारे के दौरान अपने भाईयों से कोई हिस्सा नहीं लिया
-बचपन से ही मनोहर लाल दोस्तों के बीच हेडमास्टर के नाम से विख्यात थे
-1974 के आस-पास मनोहर लाल ने दिल्ली में बिजनेस शुरू किया
-1976 में पहली बार मनोहर लाल आरएसएस के संपर्क में आए
-1980 में मनोहर लाल पूर्णकालिक तौर पर संघ के साथ जुड़ गए
-घर का दबाव होने के बावजूद मनोहर लाल ने संघ नहीं छोड़ा और शादी भी नहीं की
-1994 में पहली बार खट्टर को हरियाणा बीजेपी में प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी दी गई
-1996 में हरियाणा में बीजेपी ने हरियाणा विकास पार्टी के साथ मिलकर विधान सभा का चुनाव लड़ा
-इस चुनाव की रणनीति बनाने में खट्टर की बड़ी भूमिका रही थी
-2000 हरियाणा में खट्टर को बीजेपी के संगठनात्मक महासचिव नियुक्त किया गया था
-मनोहर लाल ने 2014 तक संगठनात्मक महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी
-2002 में पार्टी ने उन्हें जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया
-लोकसभा चुनाव में खट्टर को हरियाणा में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था
-60 साल के खट्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबियों में शुमार हैं
-26 अक्तूबर 2014 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने
-अब लगातार दूसरी बार करनाल विधान सभा से विजयी हुए खट्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *