ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर कवायद में जहां बीजेपी जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी हार नहीं मानी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भा लगातार सरकार बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने अपने एक बयान में कहा है कि जो भी जेजेपी की शर्तें हैं, वो हमारे मेनिफेस्टों में पहले से ही मौजूद हैं। इसके अलावा किसी भी मान- सम्मान की आवश्यकता होगी, तो उसे भी हमारी तरफ से पूरा किया जाएगा।
आपको बता दें कि जहां बीजेपी के पास 40 सीटें हैं, तो कांग्रेस के खातें में भी 31 सीटें आई हैं, जेजेपी के पास 10 विधायक है, तो अन्य के पास 8 सीटें हैं। अब कांग्रेस की तरफ से भी सरकार बनाने की जद्दो-जहद की जा रही है। कांग्रेस भी अपना गणित भिड़ाने में लगी है। हालांकि राज्यपाल के सामने कांग्रेस ने खुलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात नहीं कही है और न ही किसी तरह की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की तरफ से कहा गया है।

