चंड़ीगढ़, 29सितंबर
चंडीगढ़ PGI (पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) एडवांस्ड कार्डियक सेंटर के वरिष्ठ डॉक्टर यशपाल शर्मा ने विश्व हृदय दिवस पर युवाओं को शराब से दूर रहने की सख्त सलाह दी है। डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि शराब का सेवन शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली आदतों में शामिल है और युवाओं को इससे बचना चाहिए।युवाओं में दिल से संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिसका एक बड़ा कारण शराब का सेवन है।
डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि PGI के एडवांस्ड कार्डियक सेंटर में हार्ट मरीजों के इलाज के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। सेंटर में 4 कार्डियक कैथ लैब, इकोकार्डियोग्राफी, TMT, होल्टर और अन्य जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक के गंभीर मरीजों में समय पर इलाज के साथ-साथ उनकी दूसरी बीमारियों को ध्यान में रखकर उपचार किया जाता है।
हार्ट फेलियर के मरीजों में भी पहले दवाओं के जरिए इलाज को बेहतर करने पर जोर दिया जाता है, जबकि जरूरत पड़ने पर CRT-D और LVAD जैसी एडवांस तकनीकों की सुविधा भी उपलब्ध है। अंत में उन्होंने युवाओं से अपील की कि दिल और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शराब से दूरी बनाएं और अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
अन्य खबरें जानें-
Asian Games 2026:महिला ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर मेडल,1 अक्तूबर को हॉकी में भारत-पाक भिड़ंत



