Asian Games 2026:महिला ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर मेडल,1 अक्तूबर को हॉकी में भारत-पाक भिड़ंत

नागोया, 29 सितंबर एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इसी पदक के साथ देश…

एशियन गेम्स

नागोया, 29 सितंबर

एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इसी पदक के साथ देश की झोली आए कुल पदकों की संख्या 46 हो गई जबकि आज और पदकों की और संख्या बढ़  सकती है।

भारतीय तिकड़ी ने किया कमाल

भारतीय तिकड़ी नीरू धांड़ा , आशिमा अहलावत औऱ मनीषा कीर ने 328 अंक के साथ सिल्वर पदक अपने नाम किया।नीरू धांड़ा ने 5 राउंड में 118 अंको के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल फाइनल में भी जगह बना ली।जिसके चलते उनसे एक ओर पदक की उम्मीद जताई जा रही है।चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड औऱ कुवैत ने 325 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।हालांकि पुरूष ट्रैप टीम कोई मेडल नहीं जीत सकी। 339 अंकों के साथ टीम 6वें स्थान पर रही।

क्रिकेट के सेमीफाइनल हुए तय

लगातार हो रही बारिश के कारण पुरूष क्रिकेट के चारों क्वार्टर फाइनल बीते कल रद्द हो गए।बांग्लादेश-मलेशिया के बाद आज नेपाल और श्रीलंका का मैच भी रद्द हो गया।सेमीफाइनल बेहतर ICC रैंकिंग के आधार पर अब तय हो गया। पाकिस्तान औऱ बांग्लादेश के बीच 1अक्तूबर को सुबह 5.30 बजे पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।भारत औऱ श्रीलंका के बीच 1 अक्तूबर को सुबह 10बजे दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

1 अक्तूबर को पुरूष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत दोपहर 1 बजे होगी।भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबला साउथ कोरिया के साथ 30 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे खेलेगी।

अन्य खबरें जानें-

Punjab Police Conducting Scientific, Technical Probe Into LPU Violence; SIT Formed, Strict Action Against Those Responsible: DGP Gaurav Yadav

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *