शिमला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

शिमला,  8 अगस्त शिमला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए BJP ने आज भव्य तिरंगा यात्रा…

शिमला

शिमला,  8 अगस्त

शिमला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए BJP ने आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सीटीओ चौक से शुरू होकर शेर-ए-पंजाब, मालरोड होते हुए रिज मैदान महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं भारत माता की जय और आज़ादी के रंगे नजर आए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव और मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा देशभर में जिला मुख्यालयों और विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना और आज़ादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा लगाने का भी आह्वान किया।

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश में देशभक्ति का माहौल बने और पूरा देश एकता के सूत्र में बंधे, इसी उद्देश्य से देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है । इस तिरंगे की रक्षा के लिए अनेक वीरों ने अपना जीवन बलिदान किया है। आज हर घर में तिरंगा फहराकर उनके बलिदान और देश के प्रति सम्मान को मजबूत करने की जरूरत है। तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के जश्न में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित करने का संदेश दिया गया।

अन्य खबरें जानें-

सोलन की सेब मंडी में मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया औचक निरीक्षण, कहा- दो से ढाई करोड़ सेब पेटी आने की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *