ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लद्दाख के द्रास में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक जनसभा को संबोधित किया | इस मौके उन्होंने कहा कि जब पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा युवा आतंकवाद का रास्ता चुनते हैं, तो यह उन लोगों के लिए आंखें खोल देने वाला है | इन हालातों पर केंद्र और राज्य सरकार को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है |
केंद्र और राज्य सरकार को आत्मनिरीक्षण की जरूरत
अब्दुल्ला ने कहा कि चिंताजनक स्थिति से आंखें मूंद लेने से असलियत बदल नहीं जाती है | अलगाव की भावना का बढ़ना चिंता का विषय है | इसे मानने और राजनीतिक तौर पर इसका समाधान करने की जरूरत है |

