ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं के रेप से जुड़े दिल्ली में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं । दिल्ली में इस साल शुरू के साढ़े तीन महीने में हर दिन पांच से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म हुआ । दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि पिछले साल दर्ज की गई दुष्कर्म की कुल घटनाओं में से 96.63 फीसदी मामलों में आरोपी पीड़िता का परिचित था ।
ज्यादातर रेप मामलों में आरोपी पीड़िता का परिचित
आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 15 अप्रैल तक बलात्कार के 578 मामले दर्ज हुए, इसी अवधि में 2017 में यह आंकड़ा 563 था । हालांकि, पुलिस ने तेजी से मामले दर्ज किए जाने को इन मामलों की संख्या में वृद्धि की वजह बताया है ।

