Tarntaran Student Suicide: तरनतारन में नर्सिंग कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में ही दे दी जान

Tarntaran Student Suicide: तरनतारन में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, गोइंदवाल साहिब के नर्सिंग कॉलेज में की छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया…

Tarntaran Student Suicide: तरनतारन में नर्सिंग कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में ही दे दी जान

Tarntaran Student Suicide:

तरनतारन में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, गोइंदवाल साहिब के नर्सिंग कॉलेज में की छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है। नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा खुशप्रीत कौर, लुधियाना में रहती है।

जानकारी के अनुसार, मृतक स्टूडेंट कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। देर रात उसने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और उनकी बेटी हॉस्टल में रहती थी। परिवार का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई शिकायत या परेशानी के बारे में नहीं बताया गया।

कॉलेज मैनेजमेंट ने बताया है कि GNM कोर्स कर रही स्टूडेंट पिछले दो दिनों से पेपर नहीं दे रही थी। जिन दिनों पेपर के बाद स्टूडेंट्स को छुट्टी मिली, उस दौरान लड़की कहीं बाहर गई हुई बताई जा रही है। दो पेपर मिस करने के बाद वह अपने कमरे में थी और देर रात यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी एंगल से जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Telangana Fire : तेलंगाना में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग, चौथी मंजिल पर फंसे 80 से 90 छात्रों 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *