Gurugram Liquor Shop Looted :
साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 32 में अपराध और आधुनिकता का एक अजीबोगरीब संगम देखने को मिला है। जहाँ एक ओर बेखौफ चोरों ने लोहे की रॉड से शटर उखाड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर रील बनाने के जुनून ने पुलिस की मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहने को दी प्राथमिकता। यह घटना सेक्टर 32 स्थित ‘डिस्कवरी वाइन’ शॉप की है। सुबह करीब 5 बजकर 52 मिनट पर दो अज्ञात नकाबपोश युवक कार से शराब के ठेके के बाहर पहुंचे। शातिर चोरों ने बड़ी चालाकी से लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया और पलक झपकते ही दुकान का भारी-भरकम शटर उखाड़ दिया।
पुलिस को कॉल की बजाए बनाइ रिल-
इस पूरी वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू एक पास के होटल कर्मी का रवैया रहा। जब चोर शटर तोड़ रहे थे, तब वह होटल कर्मी मदद के लिए शोर मचाने या 112 नंबर पर पुलिस को फोन करने के बजाय अपने मोबाइल से रील (Reel) बनाने में व्यस्त था। वीडियो में उसे यह कहते सुना जा सकता है। देखो भाई ठेके में चोरी हो रही है। विडंबना देखिए कि कानून के प्रति जिम्मेदारी निभाने के बजाय उसने सोशल मीडिया के लिए कंटेंट जुटाना बेहतर समझा। इसी लापरवाही और रीलबाजी के शौक की वजह से चोर बड़े आराम से 4 लाख 70 हजार रुपये समेटकर मौके से फरार हो गए।
वाइन शॉप में ही सो रहे थे कर्मचारी-
चोरी की वारदात के दौरान वाइन शॉप के कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे। चोरों ने उनकी गहरी नींद का पूरा फायदा उठाया। न तो अलार्म बजा और न ही कर्मचारियों को शटर टूटने की भनक लगी। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर कितने निडर थे, उन्हें पुलिस या पकड़े जाने का कोई खौफ नहीं था।
यह घटना सबक है कि तकनीक और सोशल मीडिया का इस्तेमाल अगर सही समय पर सही तरीके से न किया जाए, तो यह अपराधियों के हौसले बुलंद करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

