बड़ा बदलाव: अब इतनी देर तक बजेगी आपके फोन की घंटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने शुक्रवार को मोबाइल और लैंडलाइन पर इनकमिंग कॉल के दौरान रिंग बजने का समय तय किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने शुक्रवार को मोबाइल और लैंडलाइन पर इनकमिंग कॉल के दौरान रिंग बजने का समय तय किया है। ट्राई ने कहा कि कॉल आने पर मोबाइल फोन पर 30 सेकंड और लैंडलाइन पर 60 सेकंड तक रिंगटोन बजना चाहिए।

MOBLE

 

अगर ग्राहक के द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है तब भी रिंगटोन वक्त से पहले बंद  नहीं होनी चाहिए।  लैंडलाइन और मोबाइल फोन के लिए गुणवत्ता और सेवा नियमों में संशोधन करते हुए वॉइस कॉल आने पर अगर ग्राहक फोन नहीं काटता है या उसका उत्तर नहीं देता है तब कॉल अलर्ट का समय मोबाइल फोन के लिए 30 सेकंड और लैंडलाइन फोन के लिए 7 सेकंड होगा। अब तक कॉल करने पर रिंगटोन की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई थी। वहीं दूरसंचार कंपनियों ने एक दूसरे पर मनमर्जी से रिंगटोन को घटाने के आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *