ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा प्रमुख राम रहीम पर डेरा प्रबंधक रंजीत हत्या मामले में सीबीआई की तरफ से फाइनल बहस पूरी कर ली गई है और अगली सुनवाई में बचाव पक्ष द्वारा इस मामले की फाइनल बहस शुरू की जाएगी। शनिवार को सुनवाई में राम रहीम वीडियो कांफ्रेंस से पेश हुआ।
मामले की अगली सुनवाई 1 फरवरी को होगी और इसी दिन को बचाव पक्ष रंजीत हत्या मामले में अपनी फाइनल बहस शुरू करेगा। वहीं माना जा रहा है कि फाइनल बहस के बाद सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा जल्द ही इस मामले में अपना फैसला सुना दिया जाएगा।

