‘अब प्रदेश की किसी भी मंडी में किसान या मजदूर नहीं सोएगा भूखे पेट’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों के लिए 10 रूपये में भरपेट खाने के लिए किसान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों के लिए 10 रूपये में भरपेट खाने के लिए किसान कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा की 25 मंडियों में ऐसी कैंटीन खोली जाएंगी, हर मंडी में मिट्टी जांच लैब बनेगी और हरियाणा में 6 साल में दुग्ध उत्पादन बढा कर दो गुणा किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में अगले साल मछली पालन के एक हजार प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे और हरियाणा को देश का पहला प्रदेश बनाया जाएगा, जहां किसानों की आय दो गुणी होगी।
कोई भी किसान या मजदूर भूखे पेट नहीं सोएगा
अनाज मंडी में बनी अटल किसान कैंटीन के उद्घाटन अवसर पर कृषि मंत्री जेपी दलाल के साथ नगर विधायक घनश्याम सर्राफ, डीसी अजय कुमार व अनेक अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जेपी दलाल ने खुद 10 रूपये का कूपन लेकर खाना लिया और 10 प्रवासी मजदूरों को भी अपनी जेब से पैसे देकर उनके साथ खाना खाया। जेपी दलाल ने कहा कि,  अब प्रदेश की किसी भी मंडी में कोई भी किसान या मजदूर भूखे पेट नहीं सोएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश की 25 मंडियों में ऐसी सुविधा शुरु की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन कैंटीन में 15 रुपये प्रति थाली विभाग सब्सिडी दे रहा है। यहां खाना महिला स्वंय सहायता समुह द्वारा बनाया जाएगा।
farmer
हर मंडी में मिट्टी जांच के लिए लैब भी बनाई जाएगी 
इस दौरान अपने संबोधन में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि, हमारा लक्ष्य है कि, अगले 6 साल में हरियाणा का दुग्ध उत्पादन दो गुणा हो। साथ ही ग्रामीण युवाओं की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश में मछली पालन के एक हजार प्रोजेक्ट लगाए जाएंगें। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि,  इसके साथ ही हर मंडी में मिट्टी जांच के लिए लैब भी बनाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जल्द हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जहां किसानों की आय दो गुणा होगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के कहे अनुसार हम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, किसानों व मजदूरों की आय बढ़ा रहे हैं। जब ये आर्थिक रुप से सक्षम होंगे तो देश आगे बढेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *