ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हेरोइन समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक रोहतक शहर के रहने वाले हैं, जो दिल्ली से हेरोइन खरीद कर रोहतक में नशा सप्लाई करते थे।
इस हरोइन की कीमत मार्केट में 10 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों युवकों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है।

