ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश की मशहूर बिस्किट कंपनियों को आर्थिक मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। कुछ समय पहले यह खबर जोरों पर थी कि, पारले कंपनी अपने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। अब यह खबर सामने आ रही है कि मशहूर कंपनी ब्रिटानियां अपने बिस्किट के दाम बढ़ाने वाली है। इसका कारण यह है कि, बिस्किट की बिक्री में गिरावट आई है और पिछले कुछ महीनों में बिक्री कम हो रही है।

वहीं ब्रिटानियां इंडस्ट्रीज की तरफ से कहा गया है कि, कंपनी अक्टूबर से अपने बिस्किट के दाम बढ़ाने जा रही है। उद्योग जगत सुस्त है और पिछले 5-6 महीनों में आर्थिक नरमी रही है। इसलिए ब्रिटानियां ने अपने खर्चों में कटौती के साथ बिस्किट के दाम बढ़ाने जा रही है।
