पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर अनिल विज बोले- बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर जहां कांग्रेस में खलबली मची है, वहीं बीजेपी ने कांग्रेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर जहां कांग्रेस में खलबली मची है, वहीं बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। अब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।

chidambaram
विज ने चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उन्होंने खुद कानून का सम्मान नहीं किया। अच्छा तब होता जैसे उनकी बेल रिजेक्ट हो गई थी वो अपने आपको सीबीआई के हवाले कर देते। आगे कहा कि, जब कोर्ट ने कह दिया कि भ्रष्टाचार ने इसकी अहम भूमिका है और कोर्ट ने बेल रिजेक्ट कर दी, तो फिर और राहुल को इसमें बोलने का क्या अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *