Himachal Budegt Session: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी, जानिए कब से बैठेगा सत्र औरक इस पर सीएम ने क्या कहा?

Himachal Budegt Session: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। शनिवार को अधिसूचना जारी कर बताया गया कि चौदहवीं…

notification for the Himachal Pradesh Assembly's budget session has been issued

Himachal Budegt Session:

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। शनिवार को अधिसूचना जारी कर बताया गया कि चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 16 फरवरी दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ने भी इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की संस्तुति के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आरडीजी को लेकर होगी चर्चा-

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर राज्यपाल की ओर से दिए गए सुझाव को सरकार ने मान लिया है। अब विशेष सत्र नहीं, सीधे बजट सत्र ही होगा। कहा कि बजट सत्र के दौरान आरडीजी को लेकर चर्चा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश की जनता को यह पता लगना चाहिए कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को क्या दिया है। जो करों की हिस्सेदारी है, वह हर साल बढ़ती है। विशेष ग्रांट जो हिमाचल प्रदेश को आरडीजी के रूप में मिलती थी, वह 72 साल बाद बंद हुई है। भाजपा के विधायकों का सहयोग चाहिए कि वे विशेष सत्र में अपनी बात रखें। भाजपा की ओर से सोशल मीडिया में गलत बात की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Munna Bhai MBBS’ ਫੇਮ ਮੁਮੈਤ ਖਾਨ ਦਾ ਦਰਦਨਾਕ ਖੁਲਾਸਾ: ਦਿਮਾਗ ਦੀਆਂ 5 ਨਸਾਂ ਫਟਣ ਕਾਰਨ 15 ਦਿਨ ਰਹੀ ਕੋਮਾ ਵਿੱਚ, ਇੰਝ ਬਦਲੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *