गैर मान्यता प्राप्त 982 स्कूल होंगे बंद, एक लाख 12 हजार बच्चों के लिए सरकारी स्कूल में किया गया प्रबंध

हरियाणा के 982 प्राइवेट स्कूल इस सत्र में मान्यता न मिलने के कारण बंद होने वाले है। इनमें पढ़ने वाले प्रदेश के एक लाख 12…

हरियाणा के 982 प्राइवेट स्कूल इस सत्र में मान्यता न मिलने के कारण बंद होने वाले है। इनमें पढ़ने वाले प्रदेश के एक लाख 12 हजार बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने और उनकी पुस्तकों के प्रबंध को लेकर शिक्षा विभाग ने व्यवस्था कर ली है। सरकार ने ये कदम समय पर मान्यता न ले पाने वाले स्कूलों के खिलाफ उठाया है।

haryana school

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भिवानी के संयोजक राम अवतार शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल संचालकों और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दाम की बीच स्कूलों की मान्यता को लेकर बैठक हो चुकी है। बैठक में ये बात तय हो चुकी है कि जिन स्कूलों में मान्यता के लिए एप्लाई नहीं की है, उन स्कूलों को इस सत्र से बंद कर दिया जाएगा।

school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *