ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर है। वोट बैंक जुटाने के लिए नोताओं ने दिन रात एक कर दिए हैं। इसी कडी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरियाणा में चुनावी प्रचार करने पहुंचे। पटौदी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान कश्मीर को भूल जाए। 1947 में ‘टू नेशव थ्योरी’ के आधार पर भारत का विभाजन करा दिया गया। लेकिन 1961 में फिर पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो पाकिस्तान को बिखरने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।
