ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के रोहतांग इलाके में दर्दनाक हादसा हो जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार स्कॉर्पियो कार गहरी खाई में गिर गई जिस कारण नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
कहा जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी जिस कारण कार का संतूलन बिगड़ गया और कार गहरी खाई में जा गिरी।
कहा जा रहा है कि इस गाड़ी में करीब 11 लोग सवार थे जिनमे से 9 की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव का काम कर रही है।


