ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद है | सेक्टर 20 में बदमाशों ने गन प्वाइंट पर इनोवा कार की लूट की वारदात को अंजाम दिया | पंचकूला सेक्टर 20 में बीती रात एक बिजनेसमैन राजेश अपनी पत्नी के साथ जीरकपुर से अपने बेटे को दिल्ली के लिए बस पर ड्रॉप करने के बाद लौट रहे थे | सन सिटी के पास राजेश कुमार की इनोवा को फॉरच्यूनर सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी | टक्कर लगते ही राजेश अपनी कार से नीचे उतरे और कार में लगी डेंट को देखने के लिए पीछे गए | फॉरच्यूनर की ड्राइविंग सीट पर बैठे लड़के ने राजेश को सॉरी कहा, लेकिन इसी दौरान दूसरा युवक बाहर आया और इनेावा की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया |
उसके ड्राइविंग सीट पर बैठने के दौरान ही राजेश भागकर उधर पहुंचे और उसे रोकने की कोशिश की | तभी आरोपी ने पिस्टल निकालते हुए धमकी दी और फायर कर दिया, जिससे राजेश बाल बाल बच गए | तभी कार से एक और युवक बाहर निकला और उसने रॉड से राजेश के सिर पर हमला कर दिया | जिसके बाद राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए | लगातार चल रहे गतिरोध को देखते हुए राजेश की पत्नी कार से नीचे उतर गईं और बदमाश इनोवा लेकर फरार हो गए | वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है | मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है |
Watch Video
https://youtu.be/wXZPfp1pHIA
