जामिया हिंसा पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC में शिकायत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली पुलिस ने जामिया कैंपस के 50 छात्रों को देर रात रिहा कर दिया  जिसके बाद जामिया कैंपस के छात्रों ने भी मिडनाइट प्रोटेस्ट खत्म कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली पुलिस ने जामिया कैंपस के 50 छात्रों को देर रात रिहा कर दिया  जिसके बाद जामिया कैंपस के छात्रों ने भी मिडनाइट प्रोटेस्ट खत्म कर दिया है। लेकिन अभी भी जामिया कैंपस में  हिंसा पर भारी तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने देर रात दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन से 35 छात्रों को छोड़ा, जबकि फ्रेंड्स कॉलोनी से 15 छात्रों को रिहा किया।

कांग्रेस ने बोला पीएम पर हमला 

वहीं,कांग्रेस ने आधी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों की पिटाई की निंदा की और सरकार को घेरते हुए कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं?

पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज

साथ ही बताया जा रहा है कि CAB के खिलाफ जामिया के छात्रों ने जो प्रदर्शन किया और बाद में पुलिस ने छात्रों पर जो कार्रवाई की है उसपर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है। ये शिकायत पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *