न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हालिया रिलीज फिल्म ‘न्यूटन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा सकी। लेकिन, फिल्म और इसके एक्टर राजकुमार राव की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म के लिए एक खुशखबरी और है, इस बार फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर सम्मान के लिए भेजा गया है।
इसकी जानकारी मिलने के बाद एक्टर राजकुमार राव ने ट्वीट करके खुशी जाहिर किया। राजकुमार के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। यूजर्स ने राजकुमार राव समेत फिल्म के निर्देशक अमित वी मसूरकर को शुभकामनाएं दिया। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म की तारीफ की है।
