न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ नवरात्रि को लेकर मां की पूजा की जा रही है। नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन भी जारी है और जगराओं से एक खबर आ गई। ऐसी खबर, जिसे पढ़कर आपका सिर शर्म से गड़ जाएगा। आप यकीन नहीं कर सकेंगे, एक बाप ने ही अपनी बेटी की इज्जत लूट ली। बताया जाता है कि जंग बहादुर नामक शख्स ने अपनी ही 14 साल की बेटी की इज्जत तीन साल से लूट रहा था। इस खौफनाक वारदात की जानकारी शनिवार को पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और फॉस्ट फूड का स्टॉल लगाता है। पिछले तीन सालों से वो बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। नाबालिग जब भी इसका विरोध करती थी तो मां और भाई की हत्या की धमकी देकर उसे चुप करा देता था। शनिवार को लड़की ने स्कूल की प्रिंसिपल सारा दुखड़ा सुनाया, जिसके बाद यह मामला पुलिस के सामने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ इस कलयुगी बाप के बारे में सुनकर लोग हैरान रह गए हैं।
