शराब की 2 बोतलों ने कैसे ली एक शख्स की जान, पढ़िए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें न तो पुलिस का खौफ है और न ही सजा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें न तो पुलिस का खौफ है और न ही सजा का डर। ऐसा ही एक मामला करनाल के कुराड गांव से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने शराब के ठेके पर कार्यरत एक सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब की दो बोतलों के पैसे न देने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था, जिसके बाद सेल्समैन ने दोनों बोतलें वापिस रखवा ली थी।

पहले तो दोनों बदमाश वहां से निकल गए, लेकिन बाद में लौटकर गुस्साएं बदमाशों ने सेल्समैन पर गोलियां बरसा दी पुलिस को शिकायत देते हुए असम कुमार ने बताया कि उसका चाचा पवन कुमार और वह शराब के ठेके पर साथ काम करते थे। शाम को वे दोनों ठेके पर ही बैठे थे कि तभी अलेवा निवासी हैप्पी उर्फ कांशी और विक्की गड़ी में सवार होकर आए।

उन्होंने दो ब्लेंडर प्राइड शराब की बोतलें ली, लेकिन जब चाचा पवन ने पैसे मांगे, तो बदमाशों ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद पवन ने दोनो बोतलें वापिस ले ली। उस समय वे धमकी देकर निकल गए, लेकिन रात करीब 9.30 बजे वहां आकर पवन पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद वह चाचा को कैथल के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *