सुपर ओवर में लगातार न्यूजीलैंड की दूसरी हार, 5 गेंदों में भारत ने जीता मैच

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला एक बार फिर टाई रहा । हालांकि, मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला एक बार फिर टाई रहा । हालांकि, मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला । ये मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला गया । 5 मैचों की इस सीरीज के चौथे मुकाबले में लगातार दूसरी बार सुपर ओवर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पटखनी दे दी है । टीम इंडिया ने सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है । टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में पहले ही अपना कब्ज़ा कर चुकी है । अब इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा।

ind vs nz

आपको बता दे इस सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यजीलैंड के कप्तान केन विलिमयसन की जगह टिम साउदी ने टीम की कमान संभाली और टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी । ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ख़राब रही लेकिन मनीष पांडे के अर्धशतक के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन का लक्ष्य दिया |

Ind Vs Nz

जिसका पीछा करने उतरी मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने 20 ओवर खेलकर 7 विकेट खोकर 165 रन बनाकर मैच टाई कर दिया । सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन मुनरो और टिम साइफर्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों में 1 विकेट खोकर 13 रन बनाए। जबकि भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की ।

india-and-new-zealand

न्यूजीलैंड का सुपर ओवर

बुमराह की पहली गेंद पर टिम साइफर्ट ने 2 रन बनाए

बुमराह की दूसरी गेंद पर साइफर्ट ने चौका जड़ा

तीसरी गेंद पर साइफर्ट ने फिर 2 रन बनाए

बुमराह की चौथी गेंद पर साइफर्ट कैच आउट हो गए

पांचवीं गेंद पर कोलिन मुनरो ने चौका लगाया

छठी गेंद पर मुनरो ने एक रन बनाया।

Ind Vs Nz

न्यूजीलैंड ने 6 गेंदों में 1 विकेट खोकर 13 रन बनाए, तो दूसरी तरफ टीम इंडिया को 14 रन का लक्ष्य मिला । लक्ष्य हासिल करने उतरी टीम इंडिया की ओर से के एल राहुल और विराट कोहली आए । तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम की ओर से कप्तान टिम साउदी ने गेंदबाजी की । टीम इंडिया ने 5 गेंदों में 16 रन बनाकर चौथा मुकाबला भी अपने नाम दर्ज कर लिया ।

Ind Vs Nz

भारत का सुपर ओवर

साउदी की पहली गेंद पर केएल राहुल ने छक्का लगाया

दूसरी गेंद पर लोकेश राहुल ने चौका जड़ दिया

तीसरी गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए।

चौथी गेंद पर विराट कोहली ने 2 रन लिए।

पांचवीं गेद पर विराट कोहली ने चौका जड़कर मैच जिता दिया।

ind vs nz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *