लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: देशभर में नए साल की धूम देखने को मिल रही है। लोगों में नए साल को लेकर खासा उत्साह है। लोगों ने नए साल का जमकर आनंद उठाया। देर रात तक लोग जश्न मनाते रहे।
वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने नए साल के मौके पर देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि वर्ष 2018 में सभी देशवासियों और पूरे विश्व समुदाय के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उल्लास का संचार होता रहे।
वही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा मैं प्रार्थना करता हूं कि वर्ष हर किसी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर आए।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके वधाई दी। उन्होने कहा कि यह वर्ष आपके और आपके परिवार के लिए खुशी और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर आए।
इसके इलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं कामना करता हूँ कि नववर्ष आपके व आपके परिजनों के जीवन में नई खुशियां लेकर आए।




