लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साईबर सिटी गुरुग्राम में नए साल का जश्न मनाने के लिए पूरे दिल्ली एनसीआर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ गई कि मॉल्स में बने पब और बार हाउसफुल हो गए और पुलिस ने मॉल्स में एंट्री बंद कर दी।
मॉल के अंदर जाने की जिद कर रहे कुछ युवकों ने एक पुलिस वाले को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस वालों ने उन दोनो युवकों को बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। दरअसल पब में नया साल मनाने आए कुछ युवक मॉल के अंदर जाना चाहते थे।
लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से मॉल में एंट्री को बंद कर दिया गया। जिसके बाद युवकों की पुलिस वाले के साथ बहस होने लगी तो पुलिस वाले ने पहले युवक को थप्पड़ मार फिर युवक ने पुलिस वाले को भी थप्पड जड़ दिया। हांलाकि थोड़ी देर बाद स्थित को काबू पा लिया गया।


