Punjab Weather Update Today:
उत्तर भारत के साथ देश के कई हिस्सों में अब सर्दी का प्रकोप कमजोर हो रहै है. सुबह के समय हल्की ठंड और कोहरा महसूस हो रहा है. दोपहर होते-होते तापमान बढ़ने से मौसम सुहाना हो जाता है. हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभों (Punjab Weather Update) की सक्रियता बढ़ने से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आने वाला है. IMD के अनुसार, एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे, जिससे 13 फरवरी और 16-17 फरवरी को विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय –
16 फरवरी को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच सकता है।. मुख्य प्रभाव हिमालयी क्षेत्र पर रहेगा. सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल से सटे पंजाब के जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
Punjab Weather Update, कल कैसा रहा मौसम-
बीते 24 घंटे की बात करें तो शुक्रवार को रूपनगर व फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़, बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, लुधियाना व मोहाली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.3 से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अमृतसर, होशियारपुर में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।



