ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आए दिन अखबार और टीवी में सड़क हादसे की खबरों के हम शायद इतने आदी हो चुके हैं कि हमें कोई फर्क ही नहीं पड़ता | जब तक कोई अपना ऐसे हादसे का शिकार न हो जाए | दुनिया में सड़क हादसों के मामले में हमारी हालत कितनी बुरी है | इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 2015 में भारत में पांच लाख से ज्यादा सड़क हादसे हुए | खतरनाक बात ये है कि स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है | भारत में हर दिन 1374 सड़क हादसे होते हैं जिनमें 400 लोगों की जान चली जाती है | सड़क हादसों का मुख्य कारण हमारी जल्दबाजी और ओवर स्पीड बनती है | ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए जाते है | ओवर स्पीड वालों के चालान काटे जाते है | लेकिन फिर भी ज्यादा लोग बच निकलते है और बाज नहीं आते | लेकिन अब चंडीगढ़ में एक ऐसा मिस्टम introduce किया गया है | जिससे ओवर स्पीड पर लगाम लगाई जा सकती है |
पहली बार…शहर में ऑनलाइन स्पीड रडार
गाड़ी ओवरस्पीड हुई तो कैमरा खींचेगा फोटो
पहली बार…शहर में ऑनलाइन स्पीड रडार
कानून तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान
Watch Video
https://youtu.be/aTpiZoAzGMI
