ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया है | प्रदेश में हर वर्ग किसान, छात्र, महिला, मजदूर सब दुखी है | साथ ही केजरीवाल ने किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की कसम खाई |
केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
केजरीवाल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए | केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी केवल धन्नासेठों की सरकार है | केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने नीरव मोदी और माल्या को हजारों करोड़ लेकर भगाया और केजरीवाल एक नई शर्ट ले ले तो पीछे पड़ जाते है |
Watch Video
https://youtu.be/9fHezOhPET0
