ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फौगाट खाप पंचायत ने कार्यकारिणी की बैठक की। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में 19 गांव में से किसी भी गांव में डीजे व मृत्यु भोज पर रोक लगाने के फैसले लिए गए। ये भी फैसला लिया गया कि, किसी शादी या खुशी के समारोह में फायरिंग करने वालों पर खाप कड़ी कार्रवाई करेगी।
वहीं शादी के दौरान दोनों पक्षों द्वारा अपना समारोह कार्यक्रम रात 10 बजे तक संपन्न करना होगा। खाप द्वारा लिए फैसलों को पूर्णतया लागू करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियों का भी गठन किया गया है, जो इन फैसलों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
