ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- शनिवार सुबह में नेवी का मिग जेट दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आयी है। बता दें कि ये हादसा गोवा में घटा है पर राहत की बात ये है कि इस दुर्घटना में जान-माल का नुकसान होने से बचाव हो गया है। साथ ही आपको बता दें कि जैट में बैठे 2 पायलटों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गोवा में भारतीय नौसेना का A MiG 29K लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कोई बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया हैं।
अधिकारियों ने बताया कि A MiG 29K लड़ाकू विमान खाली मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है पर दोनों पायलटों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है। खोज और बचाव अभियान अभी जारी है, अधिकारियों ने बताया। A MiG 29K आईएनएस हंसा डाबोलिम में तैनात मिग 29 का विमान वाहक संस्करण है और विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य के लिए नामित है।

