ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के हनीट्रैप में 7 जवानों के फंसने के बाद अब भारतीय नौसेना ने अपने जवानों और अधिकारियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया है।
दरअसल आंध्र प्रदेश की पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा था कि इस जासूसी रैकेट के पाकिस्तान से संबंध है, जिसपर भारतीय नौसेना ने अपने सात कर्मियों को गिरफ्तार किया था। और इसी मामले में भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है।

