कैथल, 31 अक्टूबर
कैथल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर SP मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व व दिशा-निर्देशन में जिले की सभी थानों व चौकियों सहित पुलिस लाइन कैथल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली।
DSP बीर भान ने दिलाई एकता की शपथ
पुलिसअधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम जिला सचिवालय कैथल में आयोजित हुआ, जहां DSP मुख्यालय बीर भान ने सभी उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। आज का दिन हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहकर राष्ट्र की एकता और सामूहिक शक्ति को बनाए रखें।
पुलिस अधिकारियों ने लिया एकता का संकल्प
SP मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि एकता ही वह शक्ति है जिससे देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि वे समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाएं तथा जनता में राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करें। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ एकता के सूत्र में बंधे नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। आज उनकी जयंती पर ली गई यह शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे हर पुलिसकर्मी अपने कार्य के माध्यम से निभाएगा।
अन्य खबरें जानें –



