ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान मिशन -2 के असफल होने के बाद एक और नई जानकारी जानकारी सामने आई हैं। नासा ने चांद की सतह के पास उस इलाके की तस्वीरें जारी की हैं, जहां लैंडर विक्रम ने 7 सितंबर को लैंडिंग की थी। नासा ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं।
दरअसल, नासा के आर्बिटर ने यह तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की। नासा ने यह भी बताया कि जब यह तस्वीरें ली गईं उस समय चंद्रमा के उस इलाके में काफी अंधेरा था, इस कारण यह संभव है कि विक्रम लैंडर उस अंधेरे में छिप गया हो। जब अक्टूबर में LRO एकबार फिर उस लैंडिंग साइट से गुजरेगा तो हम एकबार फिर लैंडर का पता लगाने और उसकी तस्वीरें लेने का प्रयास करेंगे।
Our @LRO_NASA mission imaged the targeted landing site of India’s Chandrayaan-2 lander, Vikram. The images were taken at dusk, and the team was not able to locate the lander. More images will be taken in October during a flyby in favorable lighting. More: https://t.co/1bMVGRKslp pic.twitter.com/kqTp3GkwuM
— NASA (@NASA) September 26, 2019
नासा ने तस्वीरें जारी करते हुए बताया है कि, लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग की थी। लेकिन नासा ने साथ ही कहा है कि लैंडर विक्रम के सटीक स्थान का पता अबतक नहीं लग पाया है।

