Online desk : बलात्कार के दोष में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद डेरे में नामचर्चा हुई। मौका था डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना के जन्म दिवस पर 70 दिन बाद धार्मिक कार्य के लिए डेरा में अनुयायी इक्ट्ठे हुए।
राम रहीम के परिवार ने भी नामचर्चा में भाग लिया। वहीं नामचर्चा में गुरमीत राम रहीम के प्रवचनों की सीडी चलाई गई। वहीं मीडिया से अब भी डेरे ने दूरी बना कर बना रखी है।
राम रहीम के जेल जाने के बावजूद श्रद्धालुओं के साथ जुड़े होने का दिखावा किया गया। दोपहर दो बजे से चार बजे तक नाम चर्चा हुई है।


