ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्मदिन है | दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ |आज के दिन पैदा हुए इस क्रिकेटर ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना क्रिकेट करियर शुरू किया | कोहली मौजूदा समय में विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और एक कामयाब कप्तान है। कोहली ने अपने इस छोटे से करियर में बहुत से मुकाम हासिल किए हैं साथ ही कई रिकॉर्ड बनाएं हैं। कोहली सुर्खियों में आऐ जब वे अपने पिता की मृत्यु के दिन कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेल रहे थे। घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट ने अपने आपको एक शानदार खिलाड़ी के रूप में साबित किया | क्रिकेट के इलावा विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को भी लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं |
कोहली को सचिन के बाद टीम इंडिया का दूसरा बड़ा बल्लेबाज माना जाता है | कई मामलों में भारत के इन दोनों खिलाड़ी में समानता है | विराट कोहली को बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने चीकू का नाम दिया है | विराट इस समय एक दर्जन से ज्यादा ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं |
हैप्पी बर्थडे विराट कोहली
पिता की मृत्यु के दिन भी खेला भारत के लिए मैच
अनुष्का शर्मा के साथ प्यार के पिच पर भी हिट कोहली
Watch Video




