न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
पंजाब के बहुचर्चित नाभा जेल ब्रेक मामले में उत्तर प्रदेश के एक सीनियर अधिकारी पर रिश्वत लेकर मुलज़िम को छोड़ देने का आरोप लगा है| आई.जी लेवल के अधिकारी पर जेल ब्रेक के मास्टर-माइंड गुरप्रीत सिंह गोपी घनश्याम-पूरा को 45 लाख से ज्यादा रुपए लेकर छोड़ देने का आरोप है |
गौरतलब है पिछले साल दर्जन भर हथियारबंद लोग पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल से 6 खुंखार कैदी लेकर फरार हो गये थे|
