बेटे से मुलाकात करने ऑस्ट्रेलिया गए पिता की सड़क हादसे में मौत

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे से मिलने गए एक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे से मिलने गए एक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि चंडीगढ़ के रहने वाले गुरबीर सिंह (66) अपने बड़े भाई दलजीत सिंह (69) और गुनीत सिंह (22) के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसी दौरान पर्थ में उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में गुरबीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गुनीत और दलजीत सिंह घायल हैं। गुनीत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि गुनीत को इलाज के लिए पर्थ के ही एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जबकि गुरबीर सिंह का शव ऑस्ट्रेलिया में ही है। अभी तक तय नहीं हुआ है कि उनका शव भारत आएगा या नहीं। बता दें कि गुरबीर सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 49 में रहते थे और कुछ सालों के दौरान बेटे से मिलने ऑस्ट्रेलिया जाते थे। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि आस-पड़ोस के लोग भी गमगीन हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *